
नमस्कार, तरबूज तरबूज गर्मी के सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एक कद्दू फैमिली का फल है, जो स्वाद के साथ सेहतमंद भी होता है। और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है, और गर्मी में इसे खाने से पेट ठंडा हो जाता हैं।
तरबूज पानी का अच्छा स्रोत
गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज खाया जा सकता है, इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। तरबूज में करीब 90 परसेंट पानी होता हैं।
पोषक तत्व
तरबूज में विटामिन्स, पोटेशियम, लाइकोपीन और फाइबर पाया और ऐसे कई तरह के और विटामिन्स पाया जाता है। और इसका एक फायदा यह है कि। इसे खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
तरबूज खाने के नुकसान
कुछ लोगों के लिए तरबूज खाना नुकसानदायक भी होता है। इन लोगों को तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे लोगों को गर्मी में भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। आइए जानते है किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए।
ऐसे में तरबूज नहीं खाना चाहिए?
• पाचन समस्या
अगर आपका पेट ठीक नहीं रहता या फिर पेट में दर्द रहता है, या पेट में गैस बनता है, तो तरबूज न खाएं। इससे दस्त, उल्टी और भी कई समस्या हो सकता है।
• प्रेग्नेंट महिला
प्रेग्नेंसी में महिलाएं तरबूज कम खाएं या फिर खाए ही नहीं। इसमें पानी ज्यादा होता है, जो पेट को भर देगा और फिर गैस की समस्या हो जाएगा। ।
• सर्दी-जुकाम
अगर आपको सर्दी-जुकाम या फिर बुखार है, तो आप तरबूज खाने से बचें। तरबूज ठंडा होता है, और ऐसे में आप तरबूज खाएंगे तो आपका सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ सकता है।
• एलर्जी
तरबूज खाने से कुछ लोगों को स्किन एलर्जी, और सर्दी खांसी आ जाने की समस्या हो जाता है, ऐसे किसी भी तरह की एलर्जी हो तो तरबूज न खाएं।
• डायबिटीज
देखिए तरबूज काफी मीठा फल है, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। एक दो छोटा सा टुकड़ा खा सकते है।