मजेदार चुटकुले – Funny Jokes हिंदी

आपके लिए, पेश है कुछ मजेदार चुटकुले, फनी शायरी जिसे आपको पढ़ के हसी जरूर आ जाएगा, और जिंदगी में हंसना जरूरी है, इसलिए एक बार जरूर पढ़े।
• टीचर:- अगर कोई स्कूल में
बम रखता है
तो तुम क्या करोगे..??
पप्पू:- 1-2 घंटे देखेंगे.. अगर
कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे … !!
• गप्पू :- ये पड़ोस में क्या चल
रहा है..?
पप्पू :- शायद किसी का बर्थडे है..
गप्पू :- किस का..?
पप्पू :- टू यू का..
गप्पू : – टू यू कौन..?
पप्पू :- पता नहीं.. सुनाई तो यही
दे रहा है..
“हैप्पी बर्थडे टू यू…!!”
• पति : सब्जी मे नमक क्यो नही है?
पत्नी : वो सब्जी थोड़ी जल
गयी थी न..
पति : तो नमक क्यो नही डाला?
पत्नी : क्या आपको पता नही कि
जले पर नमक नही छिड़कना
चाहिए…!!
• “YouTube”
पर देखकर कढ़ाई पनीर
बनाया था..
अब घरवाले बोल रहे कि
पूरा तुम्हे ही खाना है,
नही तो कढ़ाई सिर पर
डाल देंगे … !!
• मेहमान :- और बेटा, आगे का
क्या प्लान हैं..?
पप्पू :- ज्यादा कुछ नहीं सोचा,
बस आपके जाते ही मैं बिस्कुट
खाऊंगा, नमकीन तो आपने
वैसे भी छोड़ी नहीं..!
• पति :- तुमने तो कहा था कि
खाने में दो ऑप्शन हैं
पर यहाँ तो एक ही सब्ज़ी है..
पत्नी :- ऑप्शन तो अभी भी
दो ही हैं –
खाओ या ना खाओ…!!